तीन बसों के कांच फोड़े…

एक्टिवा पर सवार लड़कों ने दिया घटना को अंजाम…
बस स्टैंड क्षेत्र पर वर्चस्व कायम करने के लिए हो रही वारदातें…
एजेंटी को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है…
पुलिस कर रही मामले की जांच…

Amaltas

देवास। चुनावी आचार संहिता और धारा 144 के बावजूद गुंडा तत्वों के हौंसले इतने बुलंद है की देवास के बस स्टैंड पर, जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रहती है, वहीं बसों के कांच फोड़ने की घटनाएं होती रही। बस स्टैंड क्षेत्र में ही दो बसों के कांच फोड़ दिए गए और एक बस के कांच बायपास पर फोड़ दिए गए। गुरुवार की रात तक बस स्टैंड का माहौल अशांत बना रहा। खास बात यह रही की जिन तीन बसों के कांच फोड़े गए वो तीनों बसें भोपाल-इंदौर चलने वाली है। बताया जा रहा है भोपाल बसों की एजेंटी को लेकर यह घटनाये हुई है।

गुरुवार की शाम बस स्टैंड क्षेत्र में इंदौर भोपाल चलने वाली दरबार बस के कांच फोड़ दिए गए। एक्टिवा पर सवार होकर आये दो युवकों ने बस पर पथराव किया और कांच फोड़ डाले। जब बस के कांच फोड़े गए उस समय बस में सवारियां बैठी हुई थी। यह तो अच्छा हुआ की इस घटना में कोई यात्री जख्मी नही हुआ। कुछ ही समय के अंतराल में बायपास पर एक बस के कांच फोड़ दिए गए। देर शाम फिर बस स्टैंड क्षेत्र में एक बस के कांच फोड़ दिए गए। और इन घटनाओं को जिनके द्वारा अंजाम दिया गया, वे लड़के एक्टिवा पर सवार थे। बताया जा रहा है बस स्टैंड पर अपना वर्चस्व जमाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। क्योकि मामला एजेंटी से जुड़ा होने की चर्चाएं बस स्टैंड क्षेत्र में चल रही हैं। हालांकि 3 बसों के कांच फोड़े जाने की घटना के चलते पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। गुरुवार की देर शाम बस स्टैंड क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है की घटना को अंजाम दिए जाने में प्रयुक्त एक्टिवा और उस पर सवार लड़कों के बारे में पुलिस को कुछ सूत्र हाथ लगे है। पुलिस अब सरगर्मी से उक्त एक्टिवा और आरोपी लड़कों की तलाश में जुटी है।

संपादक

+ posts

1 thought on “तीन बसों के कांच फोड़े…”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks