औदुम्बर ब्राह्मण महासभा देवास का बुजुर्ग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

देवास। औदुम्बर महासभा भवन देवास में आयोजित बुजुर्ग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में 75 वर्ष पूर्ण कर चुके व सेवानिवृत्त समाजजन और समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही गणेश उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Amaltas

आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा समाज की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डज्ञला । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर चौधरी, श्याम पेशकार, महेन्द्र उपाध्याय, किशोर दुबे, राजेन्द्र जोशी द्वारा समाज के बुजुर्ग व प्रतियोगियों का सम्मान कर पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर श्रवण कानूनगो, नयन कानूनगो, रीना जोशी, कोमल दुबे , वीणा कानूनगो, प्रकाश दुबे, जयंत शर्मा, भावेश कानूनगो, बंटी शर्मा, राधेश्याम जोशी, श्रीराम पुराणिक, हरीश चौधरी, सहित महिला शक्ति एवं बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओम चौधरी ने किया तथा आभार अशोक चौधरी ने माना। उक्त जानकारी महासभा प्रवक्ता भावेश पुराणिक ने दी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks