करनावद भाजपा में भटाटोल, 60 भाजपाइयों ने दिए इस्तीफे

Amaltas

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राम सोनी पर आरोप,अपनी पसंद के लोगों को टिकट देकर ज़मीनी कार्यकर्ताओं को किया दरकिनार…
नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद टिकट वितरण को लेकर नाराज़ है नेता-कार्यकर्ता…

Madhur

देवास। देवास जिले की करनावद नगर पंचायत में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर भारी विद्रोह खड़ा हो गया। 60 से अधिक भाजपाइयों ने जिला कार्यालय पर आकर खूब खरी-खोटी सुनाई और सामूहिक इस्तीफा दिया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी पर अपने अपनों को रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया है। अब भाजपा संगठन द्वारा मान मनोबल का दौर शुरू हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा है की डैमेज कंट्रोल कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि कल रात भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की समर सभी नगर पंचायतों में पार्षदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। उसके बाद करनावत नगर पंचायत में भारी असंतोष देखा गया। करनावद से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देवास भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी पर अपनी पसंद के लोगों को प्रत्याशी बनवाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर काम करने वाले मेहनती और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है। इसी बात से गुस्साए करीब 60 भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां अपना इस्तीफा देने की बात कही है।

\"\"
\"\"
\"\"
\"\"

संपादक

Latest Posts

3 thoughts on “करनावद भाजपा में भटाटोल, 60 भाजपाइयों ने दिए इस्तीफे”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks