अब विधानसभा में पप्पू, बंटाधार, फेकू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे माननीय

Amaltas

करीब 11 सौ अमर्यादित और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल पर रोक
मध्य प्रदेश असेंबली ने जारी की बुकलेट

Madhur

मध्य प्रदेश में 9 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने के पहले विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से एक बुकलेट जारी की गई है जिसमें अमर्यादित और संसदीय शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। इन शब्दों का इस्तेमाल विधानसभा में अब नहीं किया जा सकेगा। इन शब्दों में पप्पू, फेकू, मिस्टर बंटाधार, 420, सफेद झूठ, दुराचारी, नीच आत्मा, डाकू, यार और भ्रष्टाचारी जैसे करीब 1100 शब्दों को शामिल किया गया है।
विधानसभा की ओर से जारी की गई 38 पेज की इस बुकलेट में हिंदी के उन अधिकांश शब्दों को लिया गया है जिनका प्रयोग अपने उद्बोधन के दौरान माननीय विरोधी दलों के लिए प्रयोग में लाते रहे हैं।
विधानसभा में रविवार को असंसदीय शब्दों की किताब जारी की गई। इसमें सदन की गरिमा को ठोस पहुंचाने वाले 11 सौ से ज्यादा शब्दों को शामिल किया गया।

संपादक

Latest Posts

4 thoughts on “अब विधानसभा में पप्पू, बंटाधार, फेकू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे माननीय”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks