देवास। पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना की मंजूरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई प्रकार के आंदोलन, पोस्टकार्ड अभियान, पदयात्रा एवं गांव-गांव में जन जागृति के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में माँ नर्मदा के पानी से भरे कलश विराजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में 31 जुलाई को न्याय के देवता माने जाने वाले शनि भगवान के मंदिर में कलश विराजमान किया गया, जिसमें नर्मदा का जल भरकर भगवान शनिदेव से प्रार्थना की कि आप न्याय के देवता है एवं देवास विधानसभा व देवास जिले में नर्मदा सिंचाई योजना जल्द से जल्द प्रारंभ हो इसके लिए आप न्याय करें। इस अवसर पर पंडित रितेश त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान, मोनू, मनीष जोशी, भरत खटवा, अमन श्रीवास, रितेश मालवीय आदि कई लोग मौजूद थे।


Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register-person?ref=IHJUI7TF
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.