प्रदेश के सभी शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित  हाई लेवल बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Rai Singh Sendhav

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पांच दिन लगेंगे। शनिवार एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेंगे।

कोविड-19 के बढ़ते  संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आगामी तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से  शाम 6 बजे तक लगेंगे, शनिवार रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों  में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा ।
प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा
सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

संपादक

+ posts

1 thought on “प्रदेश के सभी शहरों में आज से नाइट कर्फ्यू और संडे लॉकडाउन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks