राजस्थान तस्करी कर महाराष्ट्र डोडा चुरा ले जाते तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Amaltas

बड़वानी (नरेंद्र तिवारी)। जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा मादक पदार्थ डूडा चुरा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बड़ी मात्रा में डोडा चुरा पिकप वाहन में घास के चारे में छुपा कर राजस्थान से महाराष्ट्र तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

\"\"

एसडीओपी मनोहरसिंह बारिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 28 मार्च की रात्री एबी रोड बाराद्वारी फाटे पर सफेद रंग की महिंद्रा पिकप एमएच 47/4934 में घास के चारे के नीचे डोडा चुरा भरकर एक महिला एव एक पुरुष राजस्थान के जोधपुर जिले से धामनोद होते हुए सेंधवा से महाराष्ट्र की तरफ जा रहे थै।वाहन को नाकाबंदी कर एबी रोड नारायण दास अस्पताल के सामने रोका गया वाहन पिकप की तलाशी लेने पर घास के चारे के नीचे पांच यूरिया खाद की प्लाष्टिक की थैलियों में 122 किलो के लगभग डोडा चुरा भरा होना पाया गया वाहन में बैठे आरोपियों से नाम पूछने पर गोरधन पिता बाबूराम गौड़ निवासी मांडू खुर्द थाना झवर एवं केसरबाई पति बगदीराम धनगर निवासी पराना थाना डोंगला जिला चित्तौड़ राजस्थान होना बताया।पकड़े गए मादक पदार्थ डोडा चुरा की कुल अनुमानित कीमत 1098000/-बताई गई है।आरोपियों के पास से वाहन पिकप सहित नगदी राशि भी पकड़ी गई ।थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक 204/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी इस आर नागराज,उपनिरिक्षिक श्रीराम मंडलोई,सहायक उपनिरिक्षिक राजेन्द्र सोंलकी,उपनिरिक्षक संजय पांडे,उपनिरिक्षक दीपक ठाकुर,उपनिरिक्षक गजानन्द चौहान,आर्कषक गौरव,सुनील,कल्पना,ललिता एव चालक अलकेश के सराहनीय भूमिका रही है।
———-
100 लीटर स्प्रीट पकड़ी।
सेंधवा ग्रामीण थाना अंतर्गत 29 मार्च को मुखबिर की सूचना पर सुरानी तरफ से मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति दो ड्रम में स्प्रीट लेकर जा रहे थै। जिन्हें घेराबन्दी कर पकड़ा गया। मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पिता किशन निवासी शिवन्या बताया जिसे गिरफ्तार किया गया एक फरार आरोपी का नाम कमल पिता फुगरिया निवासी शिवन्या बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास 100 लिट् स्प्रीट एवं मोटर साइकिल पकड़ी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रहीं है।इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी कमल दवाने,सहायक उपनिरिक्षक शांतिलाल पगारे,की सराहनीय भूमिका रही है।
चित्र-डोडा चुरा एव पकड़ा गया वाहन

संपादक

+ posts

1 thought on “राजस्थान तस्करी कर महाराष्ट्र डोडा चुरा ले जाते तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks