कांग्रेस का जमकर हंगामा, घेरा नगर निगम

सीवरेज कनेक्शन शुल्क खत्म करने की मांग को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन के साथ हस्ताक्षर अभियान के पन्ने सोपे
जमकर हुआ हंगामा बैरीकैट हटाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रयास…
सीवरेज में भ्रष्टाचार को लेकर फिर नगर निगम पर बरसे सज्जन वर्मा…
कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में नगरनिगम पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी….

Rai Singh Sendhav
\"\"

देवास। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस के घेराव आंदोलन को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम के द्वार पर डबल बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरीकैप हटाने की खूब कोशिश की और जमकर हंगामा किया।  इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी की समझाइश पर कांग्रेसियों ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक करते हुए ज्ञापन और सीवरेज शुल्क माफी के समर्थन में शहरवासियों के हस्ताक्षर युक्त पन्ने कमिश्नर को सौंपे।

\"\"

आपको बता दें सीवरेज कनेक्शन के नाम पर नगर निगम द्वारा देवासवासियों से 11 सो रुपए कनेक्शन शुल्क लिया जा रहा था, जिसे बाद में घटाकर ढाई सौ कर दिया गया। लेकिन कांग्रेस यह शुल्क पूरी तरह खत्म करने की मांग कर रही है। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के नेतृत्व में रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में टोकनीया थी, जिसमें शहर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के सैकड़ों पेज रखे हुए थे।

\"\"

इस मौके पर सज्जन वर्मा ने कहा कि सीवरेज की योजना जब वे सांसद थे तब लेकर आए थे। लेकिन भ्रष्ट और निकम्मी भाजपा परिषद ने सीवरेज का ठेका एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दे दिया था। डीपीआर में जनता से शुल्क वसूलने का कोई प्रावधान नहीं होने के बावजूद देवास की जनता को लूटा जा रहा है और उस पर सीवरेज कनेक्शन शुल्क थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस की परिषद बनती है तो वह सीवरेज शुल्क माफ करेगी। सज्जन वर्मा ने कहा भाजपा की निकम्मी और बहरी सरकार जनहित के मामलों पर भी शोषण कर रही है। वर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी तीखे वार किए हैं।

संपादक

+ posts

1 thought on “कांग्रेस का जमकर हंगामा, घेरा नगर निगम”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks