Dewas: धीमी हुई कोरोना गति, महिला पुलिसकर्मी सहित 12 पॉजिटिव

Amaltas

देवास। देवास जिले में कोरोना की गति पिछले तीन-चार दिनों से थोड़ी धीमी हुई है।  रोजाना 3 दर्जन के आसपास पहुंचने वाला आंकड़ा अब डेढ़ दर्जन के नीचे आ गया है। आज देवास जिले में 12 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  आज 288 सैंपल की रिपोर्ट आई है। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1698 हो गई है, वही जिले के अस्पतालों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 216 है। देवास में अब तक कुल 1459 मरीज कोरोना से जंग जीतकर (स्वस्थ होकर) घर लौट चुके हैं। बात शनिवार की करें तो 28 मरीजों की स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी हुई है।
आज देवास के शिव शक्ति नगर, अलकापुरी, श्रीनगर, मिश्रीलाल नगर, पंचशील कॉलोनी, सिटी कोतवाली, राधा गंज और सुतार बाखल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के सोनकच्छ खातेगांव और राजोदा में एक एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज के पॉजिटिव केस

1 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः-अल्कापुरी ,देवास ,महिला ,उम्र 74 वर्ष
3 पताः-श्री नगर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
4 पताः-मिश्रीलाल नगर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
5 पताः-पंचशील नगर,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः-सिटी कोतवाली ,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
8 पताः-वार्ड-1 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
9 पताः-मिश्रीलाल नगर कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
10 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
11 पताः-सुतार बाखल,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
12 पताः-राजोदा, देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks