Dewas news: राष्ट्रीय कवि सहित भाजपा जिला प्रवक्ता और कुछ भाजपाई पॉजिटिव

Amaltas

देवास। कोरोना का संक्रमण इस समय तेजी से फैल रहा है। देवास जिले में रोजाना एक से डेढ़ दर्जन पॉजिटिव केसेस सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया था। संसद के संपर्क में आए कुछ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित करीब 20 लोगों ने जांच कराई। सांसद के पीए, भाजपा के जिला प्रवक्ता और एक राष्ट्रीय कवि सहित आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए यह 8 लोग देवास के सिविल लाइन, चाणक्यपुरी, शालिनी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आवास नगर तथा पाल नगर और बेगमखेड़ी के रहने वाले हैं। हालांकि इन सभी आठों लोगों को कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसिंप्टोमेटिक मरीज के रूप में इन्हें अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़े- पत्नी, बेटे सहित सांसद सोलंकी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, भोपाल के चिरायु अस्पताल में हुए भर्ती

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas news: राष्ट्रीय कवि सहित भाजपा जिला प्रवक्ता और कुछ भाजपाई पॉजिटिव”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks