Dewas news : बीएनपी कॉलोनी और पुलिस लाइन में फैला संक्रमण, आज जिले में 6 पॉजिटिव

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -586
अब तक स्वास्थ्य मरीज-489
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 82
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 262

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज जिले के विभिन्न इलाकों में 6 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज शहर के बीएनपी कॉलोनी में एक बार फिर दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पूर्व में हॉटस्पॉट रह चुकी बीएनपी कॉलोनी में कोरोना का संक्रमण अभी भी पैर पसारे हुए हैं। इसके अलावा एक मरीज पुलिस लाइन और एक व्यक्ति अवंतिका नगर में कोविड-19 संक्रमित पाए गए है। वही जिले के हाटपिपलिया और चौबाराधीरा में भी एक-एक मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 586 हो गई है, इनमें से 489 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 82 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 632 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 262 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 6 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 26897 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 26262 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1. पता-हाटपिपल्या वार्ड 15, बागली, देवास, पुरूष, उम्र 63 वर्ष
2. पता-चौबाराधीरा, टोंकखुर्द, देवास, पुरूष , उम्र 85 वर्ष
3. पता- अवंतिका नगर, देवास, पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
4. पता-पुलिस लाईन , देवास, पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
5. पता-बी.एन.पी.काॅलोनी , देवास, पुरूष , उम्र 60 वर्ष
6. पता-बी.एन.पी.काॅलोनी , देवास, पुरूष , उम्र 28 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks