Dewas news : कोरोना का कहर जारी, आज 8 पॉजिटिव, अब अलकापुरी फिर बना हॉटस्पॉट

Amaltas

अब तक कुल कोरोना संक्रमित -580
अब तक स्वास्थ्य मरीज-479
कोरोना से मौत-15
एक्टिव मरीज- 86
आज प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 343

देवास।  covid-19 कोरोना का संक्रमण देवास शहर सहित जिले में लगातार जारी है। आज जिले के विभिन्न इलाकों में 8 लोगों की रिपोर्ट coronavirus संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आज शहर के अलकापुरी में 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस तरह शहर का अलकापुरी क्षेत्र जहां पहले भी पॉजिटिव मरीज निकलते आए हैं अब शहर का हॉटस्पॉट बन गया है। आज शहर के अलकापुरी के अलावा अर्जुन नगर में दो एवं श्री कृष्ण नगर में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके अलावा जिले के सोनकच्छ में दो मरीज कोविड-19 संक्रमित पाए गए है।

देवास जिले में कोरोना के संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 15 है। अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 580 हो गई है, इनमें से 479 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं वही 86 एक्टिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी के मुताबिक  भोपाल की बीएमएचआरसी लैब तथा देवास जिला अस्पताल की ट्रू-नाट पैथोलॉजी एवं अमलतास हॉस्पिटल की लैब से कुल 486 सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।  आज 343 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई इनमें से 8 मामले positive पाए गए। देवास में अभी तक 26488 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। अब तक 26002 सैंपल रिपोर्ट  देवास  जिले की आ चुकी हैं । देखिए अधिकृत रिपोर्ट।

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी-

1 पताः-अर्जुन नगर,देवास,महिला,उम्र 30 वर्ष
2 पताः-अर्जुन नगर,देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-वार्ड-5 सोनकच्छ ,देवास,महिला,उम्र 54 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ,देवास,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
5 पताः-अल्कापुरी,देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
6 पताः-अल्कापुरी,देवास,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
7 पताः-अल्कापुरी,देवास,महिला,उम्र 28 वर्ष
8 पताः-श्री कृष्णा नगर,देवास,पुरूष,उम्र 47 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks