Bagli: सम्पूर्ण देश के गौरव हैं क्रातिकारी चंद्रशेखर आजाद-नागौरी

Amaltas

आजाद जयंती पर किया तस्वीर पर माल्यार्पण

बागली ( सोमेश उपाध्याय)। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चम्पाबाग स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में क्रांतिकारी पण्डित चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान उनकी देश भक्ति से प्रेरित होकर राष्ट्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। प.राकेश नागौरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद समाज की अमूल्य विभूति और राष्ट्र की धरोहर हैं। वे ब्राह्मणों का ही नहीं वरन सभी देशवासियों का गौरव हैं। प.देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आजाद ने भारतीय जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया!हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर प.गोपाल शर्मा,प.शिवराज उपाध्याय,प.सोमेश उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपाय पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में शारीरक दूरी का पालन किया था ।कार्यक्रम में प.राजेन्द्र पाठक,प.उत्तम आचार्य,प.सुदीप उपाध्याय,प.गोपाल पाठक आदि उपस्थित थे।संचालन प. सार्थक दाधीच ने किया व आभार प.प्रांजल मिश्रा ने माना!

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks