देवास में पुलिस व प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च..

शहर की सड़कों और गलियों को किया गया सैनिटाइज…
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क ऑफ सोशल डिस्टेंसिंग का दिया संदेश…

Rai Singh Sendhav
\"\"

देवास।  कोरोनावायरस का संक्रमण शहर सहित में तेजी से फैल रहा है। रोजाना दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। lockdown ke unlock होने के बाद लोग  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं।

\"\"

  इन हालातों के चलते देवास जिले में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखा  जा रहा है वहीं रविवार को टोटल लॉकडाउन के आदेश हैं।  बावजूद उसके लोग फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। आज भी कई दर्जन लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

\"\"

  वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस नगरनिगम स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम का संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च निकाला। आगे आगे नगरनिगम की मशीनें शहर की सड़कों और गलियों को sanitize करती रही और और कदमताल करते हुए पुलिसकर्मी और पुलिस और प्रशासन के वाहन  शहर की गलियों में निकले और शहर वासियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।

\"\"

फ्लैग मार्च मैं जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल, एडिशनल एसपी जगदीश डाबर,एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी अनिल सिंह राठौर सहित जिले के सभी पुलिस थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

\"\"

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks