एमपी के नव युवकों के लिए खुशखबरी, पुलिस में होगी बंपर भर्ती

पुलिस महकमें में 4269 आरक्षकों की होगी भर्ती- मंत्री डॉ. मिश्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने 4269 आरक्षको की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने समीक्षा के दौरान गृह मंत्रालय से तत्काल फाइल बुलाकर इस पर हस्ताक्षर किए। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश में 3 साल बाद यह मौका आ रहा है जब आरक्षण की भर्ती का रास्ता खुला है। इस अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के बेहतर जीवन और उनके परिजनों की देखभाल को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

Rai Singh Sendhav

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस महकमें में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। ग्रह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आर्मी की तर्ज पर पुलिस हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

मीटिंग में फाइल बुलाकर दी स्वीकृति
        गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की फाइल मंत्रालय से बुलाकर स्वीकृति प्रदान की। पुलिस महकमें में पिछले तीन साल से आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में 4269 आरक्षकों की भर्ती होना है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें।

पुलिस हॉस्पिटल बनेंगे
मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के उपचार के लिये चिंता करते हुए पीपीपी मोड़ सर्वसुविधायुक्त पुलिस हॉस्पिटल के निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आर्मी की तरह पुलिस हॉस्पिटल में आरक्षक से लेकर गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक अपना उपचार करा सकेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस हॉस्पिटल बनाने के निर्माण में वरिष्ठ स्तर पर जो भी आवश्यकता होंगी, उसमें पूरा सहयोग किया जायेगा। इसके निर्माण से पुलिस विभाग के कर्मचारियों को उपचार के लिये सहज सुलभ सुविधा प्राप्त हो जायेगी।

साइबर क्राइम कन्ट्रोलिंग टेक्नीक उन्नत करेंगे-
मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपराधों के बदलते तौर तरीकों से निपटने के लिये तकनीक को और उन्नत करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने साइबर क्राइम कन्ट्रोलिंग टेक्नीक और सोशल मीडिया सेल को सशक्त करने के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि पूर्व से प्रक्रिया प्रचलन में है तो उसकी प्रगति से शीघ्र अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।

ताजा खबरों से रहे हमेशा अपडेट
टाइम्स से एमपी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..
https://chat.whatsapp.com/CJXWZdRGmIZCFYgPa0GuEc

संपादक

+ posts

1 thought on “एमपी के नव युवकों के लिए खुशखबरी, पुलिस में होगी बंपर भर्ती”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks