सोनकच्छ में अब नहीं रहा जल संकट

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। प्रतिवर्ष गर्मी में नगर वासियों को भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ता था। जल संकट की गंभीर समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए बीते वर्ष जनता की मांग पर पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा निजी तौर पर संसाधनों को एकत्रित कर बड़े पैमाने पर कालीसिंध नदी का गहरीकरण कार्य संपन्न कराया था।

\"\"

जिसके चलते लगभग 3000 डंपर गाद नदी से निकाली गई थी, जिससे नदी 3 से 4 फीट गहरी हो गई। गहरीकरण कार्य संपन्न होने के बाद ही बीते वर्षा काल से नदी में अच्छी मात्रा में पानी जमा होने लगा है। वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल के कार्यकाल में भी बीते वर्ष कालीसिंध नदी पर बने बैराज की हाइट को लगभग 3 फीट बढ़ाया गया था। दोनों जनप्रतिनिधियों की इस पहल के बाद नगर वासियों को इस वर्ष जल संकट की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा। इन विकास कार्यों के बाद यद्यपि वर्षा पर्याप्त होती रही तो आगामी कई वर्षों तक  नगर वासियों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks