संस्था जन साहस ने इटावा क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में में 31 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन…

Amaltas

संस्था जन साहस लॉक डाउन के बाद से ही लगातार जुटी है सेवा कार्य में
संस्था जन साहस रोजाना जरूरतमंदों को बांटती है सूखा राशन…
कोरोना संक्रमण को हर हाल में हराने के लिए देवास ने कसी कमर…
सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए मास्क और सैनिटाइजर के साथ दीया राशन..
सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी मुकेश सोलंकी ने संभाली व्यवस्था की कमान…

\"\"

देवास। पिछले दो माह से लगे लाक डाउन के चलते शहर के कई गरीब परिवारों के सामने भोजन और राशन की दिक्कत खड़ी हो गई है। इस समस्या से लड़ने के लिए देवास की कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। देवास में कोई संस्था सूखा राशन बांट रही है तो कोई भोजन के पैकेट। संस्थाओं के साथ के चलते देवास की जनता कोरोना संक्रमण से ना सिर्फ लड़ने बल्कि जीतने के लिए मैदान में डटी है।
इसी क्रम में आज संस्था जन साहस ने इटावा क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में 31 परिवारों को सूखे राशन का वितरण किया। राशन में आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, चाय पत्ती, साबुन सहित सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया।
राशन वितरण के दौरान सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी मुकेश सोलंकी ने मौके पर रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। यहां जरूरतमंद परिवारों को राशन दिए जाने के साथ कोरोना से लड़ने और जीतने के लिए समझाइश दी गई।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks