प्रदेश की 30 सीटों पर कैम्पेनिंग करेगा कांग्रेस सेवादल

सेवादल के सहारे भाजपा के गढ़ में घुसने की कांग्रेसी कवायद

भाजपा की मजबूत सीटों पर कैम्पेनिंग का सेवादल ने उठाया जिम्मा..

Amaltas

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई आये देवास, पत्रकारों से हुए रूबरू

देवास। कांग्रेस सेवादल मध्यप्रदेश की 30 विधानसभा सीटों पर कैम्पेनिंग करेगी। भाजपा की मजबूत और परंपरागत सीटों पर भाजपा के महारथियों को घेरने रणनीति कांग्रेस ने तैयार कर ली है। प्रदेश की इन 30 सीटों का खुलासा तो अभी हुआ किन्तु हर संभाग से कम से कम एक और अधिक से अधिक 4 सीटों पर सेवादल की कैम्पेनिंग सामने आई है। यह बात कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने देवास में पत्रकारों से चर्चा में कही।

देसाई ने कहा कि सेवादल के रूप में कई परिवर्तन किए गए है। अब सेवादल राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का काम करेगी। सेवादल से किसी भी बड़े लीडर को सेल्यूट के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। अब सेल्यूट सिर्फ राष्ट्रध्वज को करेंगे। सेवादल के नए रूप में सेवादल यंग ब्रिगेड तैयार की जा रही है। जिनका ड्रेस कोड भी बदल दिया गया है अब यंग ब्रिगेड जीन्स और शर्ट में नजर आएगी।

\"\"

लालजी देसाई ने आरएसएस और भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा आरएसएस तोड़ने का काम करती है और हैम जोड़ने का। उन्होंने कहा हैम ये नही कहते कि हम राजनीति से दूर है, हैम तो यह कहते है कि हम सक्रिय राजनीतिक भूमिका के साथ राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार सेवादल के कर्मठ और जीतनेवाले कार्यकर्ता चुनाव भी लड़ेंगे। कितनी सीटों पर सेवादल से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को टिकट मिलने के सवाल को वे बड़ी चतुराई से टाल गए और कहा कि जल्द ही सब आपके सामने होगा।

इसके पहले देवास पहुचने पर देसाई का चामुंडा काम्प्लेक्स परिसर में से सेवादल कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks