किसान आक्रोश आंदोलन- कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर फूंका CM का पुतला

पुतले के साथ जलाए गए सैकड़ों बिजली बिल।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।जमकर की गई नारेबाजी… पुलिस बनी रही मूकदर्शक।

CM कमलनाथ, मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे।

इसके पूर्व नगर निगम के सामने प्रांगण में दिया धरना, सभा को नेताओं ने किया संबोधित…

वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा गरजे कमलनाथ सरकार पर। जुए-सट्टे की सरकार होने के लगाए आरोप।

बोले विक्रम वर्मा- ऐसे बहुत से एसपी आये और गए। सलाम ठोंकते थे हमको। सब भूल जाओगे एसपीगिरी, आईपीएसगिरी।

सांसद बोले- देवास कलेक्टर-एसपी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।

Amaltas

देवास। किसान आक्रोश आंदोलन में भाजपा आज एग्रेसिव मूड में नजर आई। अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से शुरू हुए धरना आंदोलन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर तीखे प्रहार किये। सांसद महेंद्र सोलंकी ने प्रदेश के मंत्री सज्जन वर्मा और उनके रिश्तेदारों पर मंच से गंभीर आरोप लगाए।

उसके बाद रैली के रूप में पहुंचे भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। देवास में संभवत यह पहला मौका है जब कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार मूकदर्शक बने नजर आए।

आपको बता दें देवास में कल ही भाजपा सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है। जिसका असर आज भाजपा के आंदोलन में स्पष्ट नजर आया। किसान आक्रोष आंदोलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने जहां कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया वही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर तीखे शब्द प्रहार किए। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने तो मंत्री वर्मा के दामाद की रॉबर्ट वाड्रा से तुलना कर डाली। देवास एसपी और कलेक्टर को कांग्रेस का कार्यकर्ता निरूपित करते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

नारेबाजी करते हुए भाजपाई जब कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसे तो पहले तो उन्हें गेट पर रोकने की कोशिश की गई किंतु वह नाकाम साबित हुई। आक्रोशित भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका वही बिजली के बिलों की होली जलाई।

आंदोलन का नेतृत्व करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कर्ज माफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर व्यंग बाण चलाए। वही भाजपा नेताओं ने ट्रांसफर उद्योग पर भी तीखे बोल बोले। आंदोलन में प्रमुख रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पंवार, कन्नौद विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, महापौर सुभाष शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार सहित कई वरिष्ठ भाजपाई विशेष रूप से शामिल थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks