कथा प्रसंगों को जीवंत स्वरूप दे देते थे प.बाबूलाल जोशी

स्मृति शेष

लोगो ने नम आखों से दी श्रधांजलि,हर घर से था आध्यात्मिक घरोफा

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। शुक्रवार को बागली
अंचल के प्रसिद्ध भगवताचार्य प.बाबूलाल जी जोशी(80)का निधन हो गया।स्व.जोशी श्रीमद भागवत महापुराण व सत्यनारायण की कथा के सरल व उच्च कोटी के मधुर वक्ता थे। उनकी कथा सरल शब्दों में होती थी व कथा प्रसंगों में जीवटता दिखती थी। वे बागली अंचल सहित ही आस पास के इलाकों में व महाराष्ट्र व गुजरात तक कथा का वाचन कर चुके है! अनुशासन प्रिय जोशी व्यास पीठ के प्रति सैधांतिक विचार रखते थे!स्व.जोशी अपने पीछे 3 पुत्र क्रमशः प.सुनीलदत्त, संजय व चन्द्रशेखर जोशी सहित भरा परिवार छोड़ गए है!उनके जयेष्ठ पुत्र प. सुनीलदत्त व चन्द्रशेखर भी भागवत कथा प्रवक्ता है।जोशी तपोनिष्ठ सन्त केशवदास जी महाराज (फलाहारी बाबा)से भी जुड़े रहे! आकस्मिक निधन पर जटाशंकर महन्त बद्रीदास जी महाराज एव.मुकुंदमुनि प.रामाधार जी द्विवेदी ने भी शोक प्रकट किया!शनिवार को अंतिम यात्रा निकली जिसमे बागली सहित इंदौर,देवास,हातोद, चापड़ा, नयापुरा,छतरपुरा, बेहरी, नेवरी, हाटपिपल्या आदि अनेको स्थान से जनसैलाब उमड़ा। जोशी के निधन से बागली अंचल में शोकपूर्ण माहौल रहा!मुक्तिधाम पर अंत्येष्टि हुई। जहां नपाध्यक्ष अमोल राठौर प.बसंतीलाल मोदी,डॉ रामचन्द्र राठौर, राजेंद्र कुमार ईनाणी ,सूर्यप्रकाश गुप्ता प्रवीण चौधरी,प.इंद्रनारायण पंचोली, ओमप्रकाश शर्मा,राजेश बजाज,मुकेश कुमार गुर्जर,देवेंद्र उपाध्याय,ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प.दीपक व्यास,उपाध्यक्ष प.राकेश नागोरी, बंशीधर सिसोदिया,राजेश तँवर,नन्दकिशोर भाटी, महेश गुप्ता,वासुदेव जोशी,कनिष्क द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, विजय यादव,मुकेश गुप्ता, पुरुषोत्तम सिसोदिया,राहुल गुप्ता, सोमेश उपाध्याय, नीरज व्यास, समेत जटाशंकर सेवा समिति,सर्व ब्राह्मण समाज,बाबा रामदेव ग्रुप के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगो ने उपस्थित हो कर श्रधांजलि अर्पित की।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks