फूल बंगला और छप्पन भोग का आयोजन कल

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’

कन्नौद। नगर के प्राचीन केदारेश्वर मंदिर पर चल रहा श्रावण महोत्सव के तहत 1 अगस्त गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर रात्रि 8.30 बजे फूल बंगला, छप्पन भोग और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार सुप्रसिद्ध परमशिवभक्त रतलाम निवासी पंडित हरिओम (ओम दादा) साथी कलाकारों के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। फूल बंगला वृंदावन के कलाकारों द्वारा सजाया जाएगा और भगवान केदारेश्वर को छप्पन भोग लगाए जाएंगे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks