बागली मण्डल में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
सोमेश उपाध्याय

बागली। भाजपा लोकतांत्रिक आधार पर विचारों के साथ चलने वाली एक मात्र पार्टी है। शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी को मजबूत बनाने की दृष्टि से सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है। यह अभियान पार्टी की शक्ति बढ़ाएगा। यह बात भाजपा नेता व सदस्यता अभियान के बागली मण्डल प्रभारी टिकेंद्र प्रताप सिंह ने कही।सिंह ने बताया कि अभियान से उन लोगों को पार्टी से जुड़ने का मौका मिला है जो अब तक भाजपा की विचारधारा को समझ नहीं पाए थे।उन्होंने बताया कि इस बार सदस्यता पर्व के लिए दो मूल वाक्य है। सर्व व्यापी भाजपा व सर्व स्पर्शी भाजपा। इस शब्द को सार्थक करना है। प्रत्येक बूथ तक और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर लोगों को भाजपा से जोड़ना है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश मे सुशासन स्थापित करने में सफलता अर्जित कि है यही कारण है की आज विश्व में भाजपा 11 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी है।मण्डल प्रभारी सिंह ने पार्टी विस्तार को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि बागली मण्डल में पार्टी ने 16 विस्तारक नियुक्त किए है,जो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा को घर घर तक पहुचाने का कार्य कर रहे है।सिंह के अनुसार बागली मण्डल में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
