भगवान शनि का किया पूजन,अच्छी वर्षा की कामना

सोमेश उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

बागली। सर्वार्थ सिद्धि और सोमवती अमावस्या के संयोग पर सोमवार को सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र शनिदेव की जयंती स्थानीय खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विधिविधान से मनाई गई!पुजारी प.शिवनारायण उपाध्याय ने भगवान का जलाभिषेक कर आकर्षक श्रंगार किया।उपाध्याय ने बताया कि सूर्य पुत्र शनिदेव न्याय के देवता हैं। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को सदैव अच्छा फल प्रदान करते हैं।उपाध्याय ने महाआरती पश्चात क्षेत्र की सुख समृद्धि व गर्मी के कम प्रकोप के साथ ही सुखद वर्षा की कामना भी करि।इस दौरान प.दीपक उपाध्याय,सोमेश उपाध्याय,त्रिपाठी,ओम बल्दवा आदि भी मौजूद थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks