दूर गांव का स्कूल और वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ऐसा अनूठा आयोजन ग्रामीण अंचल के स्कूलों में देखा न होगा कभी…

Amaltas

देवास। जिले के दूर अंचल में सतवास के समीप बसे गांव भामर के माध्यमिक स्कूल में पिछले दिनों हुआ वार्षिकोत्सव गांव वासियों के लिए कई यादें छोड़ गया। दूरस्थ अंचल में बसे इस गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन अपने आप में अनूठा था। गांव वासियों ने ऐसा आयोजन शायद पहले कभी देखा हो। वार्षिकोत्सव कि इस आयोजन की सफलता के पीछे यहां पर आने वाले शिक्षक घनश्याम गिरी गोस्वामी की भूमिका ना सिर्फ तारीफे काबिल है बल्कि दूरस्थ अंचल के अन्य शासकीय स्कूलों के लिए प्रेरणादायी भी है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय भामर के तत्कालीन शिक्षक श्री गोस्वामी ने अपने स्कूल के बच्चों की खुशहाली के लिए वार्षिकोत्सव के इस आयोजन में एक बड़ी राशि अपनी जेब से खर्चकर डाली। बच्चों की खुशहाली में अपनी खुशी मानने वाले श्री गोस्वामी कहते हैं कि ऐसा करने से उडने खुशी मिलती है इसीलिए स्कूल में मनाए गए वार्षिकोत्सव के भव्य आयोजन के लिए एक मोटी राशि का खर्च अपनी खुद की जेब से कर दिया। आयोजन में समूचा गांव शामिल हुआ। बाहर से अतिथि बुलाए गए। स्कूल के सभी बच्चे और गांव के लोगों भोजन कराया गया। ढोल धमाकों से अतिथि सत्कार किया गया।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks