गणतंत्र दिवस पर \”एक शाम राष्ट्र के नाम\” आयोजित

कन्नौद (कमल गर्ग \”राही\”)। देश के 70 वें गणतंत्र दिवस पर नगर के सुर-सागर ऑर्केस्ट्रा एण्ड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में देश के वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुण्यस्मरण पर आधारित श्रद्धांजलि स्वरूप राष्ट्रीय गीतों का एक कार्यक्रम \”एक शाम राष्ट्र के नाम\” आयोजित किया गया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को जागृत करने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र मेहता द्वारा ज्ञान एवं संगीत की देवी माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र का पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्रुप के गायक-गायिकाओं संतोषकुमार बिछोले,गजेंद्र शर्मा,सूर्यप्रकाश डालमिया,ज्योति नामदेव,रूपा चौहान द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से सराबोर राष्ट्रीय गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती रीना मिश्रा,श्रीमती वंदना वर्मा,अशोक बोहरे,सिद्धार्थ श्रोत्रिय,धनंजय श्रोत्रिय आदि का विशेष सहयोग रहा। श्रोताओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों के इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ग्रुप के सदस्य महेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “गणतंत्र दिवस पर \”एक शाम राष्ट्र के नाम\” आयोजित”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks