कन्नौद में कई ख्यात सख्शियतों का होगा सम्मान

एक शाम शहीदों के नाम 3 फरवरी को

Amaltas

कन्नौद (कमल गर्ग \”राही\”)। शहीद भगत सिह व्यायामशाला एव सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में 11वां \”एक शाम शहीदों के नाम…\” आयोजन 03 फरवरी को शा. कन्या उच्चतर मा. वि. में किया जावेगा। , जिसमें शहीद सुधाकर सिह बघेल की पत्नी, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, बंसल न्यूज हेड शरद द्विवेदी, रणजीत सिंह सिंघम (यातायात पुलिस इन्दौर )रक्त अर्चना यूनियन समूह तथा टयूववेल के बोर से रोशन नामक बालक को सुरक्षित निकालने वाले जाबाज अवतार सिंह को शाल, श्री फल तथा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जावेगा।

इस अवसर पर देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम मे केबिनेट मन्त्री सज्जन सिंह वर्मा, शयाम होलानी ,डॉ. ओम पटेल , विधायक आशीष शर्मा , विधायक मनोज चौधरी,मनोज राजानी, ब्रजमोहन धूत , कैलाश कुंडल , विनोद तापडिया, बन्टू गुर्जर, दीपक अग्रवाल, मनोज तिवारी, राधेश्याम जाट ,जयनारायण यादव, नरेंद्र सिह राजपूत, मनमोहन नागर, डाक्टर रवि वर्मा, माया पटेल, दिनेश यादव, राजेन्द्र सिह ठाकुर एवं रमजान खाँ सहित कई अतिथी उपस्थिति रहेंगे।

फोटो क्रमांक अनुसार

1. शहीद सुधाकर सिंह बघेल
2. कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी
3. रणजीत सिंह (सिंघम)
4. अवतार सिंह
5. रक्त अर्चना समूह

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks