
देवास। अमृत पार्क कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान होम थिएटर की तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र अपने दो साथियों के साथ पार्टी वाले घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। फरियादी गौतम चौधरी अपने दोस्तों के साथ बालगढ़ स्थित विजय दायमा के किराए के मकान में जन्मदिन मना रहा था। पुलिस के अनुसार, तेज आवाज में गाने बजाने की बात पर पड़ोसी अनवर खान, उसके बेटे आमिर और दो अन्य साथियों ने विवाद किया। आरोप है कि अनवर ने धारदार हथियार से गौतम के सीने और हाथ पर हमला कर दिया।
मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनवर खान और उसके बेटे आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


