माताजी टेकरी से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

Amaltas

देवास। माताजी टेकरी पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु की बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की Honda CB Shine SP मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है।

घटना 9 नवंबर की है। दीपावली पर देवास आए अमित कानूनगो ने अपनी बाइक माताजी टेकरी के सीढ़ी द्वार के पास खड़ी की थी। दर्शन कर लौटे तो बाइक गायब मिली। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस ने बबलू चौहान (40) निवासी राधागंज और भूपेंद्र सिंह उर्फ भूरू (42) निवासी आवास नगर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार बबलू के खिलाफ पहले से 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि भूपेंद्र पर आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

Madhur

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks