देवास में 10 आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, 6 महीने तक जिले में प्रवेश प्रतिबंधित

कलेक्टर नेहा मीना ने जारी किए आदेश, इंदौर, उज्जैन सहित 8 जिलों की सीमाओं से भी रहेंगे बाहर

Amaltas

देवास। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नेहा मीना ने सख्त कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत 10 आदतन अपराधियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला बदर किए गए आरोपियों में राजेश पिता बद्रीलाल चौहान, अभिषेक उर्फ कालू पिता अनिल मिश्रा, रजाक पिता सलीम खां, सन्नवर उर्फ अनवर पिता हीरा खां पठान, राहुल वागेला पिता शंकरलाल वागेला, राजू उर्फ राजेश पिता रामकिशन विश्नोई, आकाश सांगते पिता विरेंद्र सांगते, नूर पिता सलीम खां, लल्लू उर्फ लालू पिता मोतीलाल उर्फ मोतीराम चौहान और मनावर उर्फ मुनव्वर खां पिता मम्मुखां शामिल हैं।

8 जिलों की सीमाओं से भी रहेंगे बाहर

आदेश के अनुसार इन सभी आरोपियों को आगामी छह माह तक देवास जिले के साथ ही सीमावर्ती जिलों इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा एवं खरगोन की राजस्व सीमाओं से भी बाहर रहना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Madhur

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks