तनावमुक्त पुलिस, सशक्त कानून व्यवस्था

देवास पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र, जवानों की मानसिक मजबूती पर फोकस

Amaltas

देवास | लगातार बढ़ते कार्यदबाव और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी परिस्थितियों के बीच पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लाइन देवास में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
जिले के थानों व चौकियों से प्रशिक्षण हेतु आए अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्टफुलनेस प्रशिक्षक जवाहर सिंह ने ध्यान अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा।


इसके साथ ही साइबर अपराध, नवीन आपराधिक कानून, यातायात नियम, पुलिस रेगुलेशन, सीसीटीएनएस, सीएम हेल्पलाइन, डायल 112, ई-साक्ष्य, ई-रक्षक, न्यायालयीन प्रक्रिया और समन-वारंट जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया। शुक्रवार सुबह श्रमदान, परेड और मेडिटेशन के माध्यम से जवानों को शारीरिक-मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रंजित ठाकुर, सुबेदार आनंद कुमार, आरक्षक राजेंद्र सिंह खींची सहित लगभग 40 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन की यह पहल बल के समग्र स्वास्थ्य और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks