अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

32 लीटर हाथ भट्टी शराब व 600 किलो महुआ लाहन जब्त, 05 प्रकरण दर्ज

Amaltas

देवास | कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त बागली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 05 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 66 हजार 400 रुपये बताया गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव के साथ आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, सुरेंद्र एवं गीतेश शामिल रहे।

संपादक

Enable Notifications OK No thanks