जनता को समर्पित किया निःशुल्क शव वाहन

जनकल्याण और मानवता की सेवा में बैस की अच्छी पहल…

देवास विधायक गायत्री राजे पवार के आतिथ्य में जनता को समर्पित किया शव वाहन…

Amaltas

देवास। जनकल्याण एवं मानवता की सेवा में धर्मेंद्र सिंह बैस मित्र मंडल ने अनूठी पहल की है। इन्होंने एक शव वाहन आज देवास की जनता को समर्पित किया। इस शव वाहन का संचालन निशुल्क रहेगा यहां तक की इसका मेंटेनेंस और अन्य खर्च भी धर्मेंद्र सिंह बैस मित्र मंडल उठाएगा। इस शव वाहन को आज देवास विधायक गायत्री राजे पवार के आतिथ्य में जनता को समर्पित किया गया।

मानवता की सेवा में धर्मेन्द्रसिंह बैस मित्र मण्डली ने अपना कर्तव्य निभाते हुए जनता की सेवा के लिए शव वाहन समर्पित किया। जिसका लोकार्पण विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा किया गया। विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि धर्मेन्द्रसिंह बैस हमेशा जनसेवा के लिये कुछ न कुछ कार्य करते रहते है, इसी कड़ी में उन्होंने जो निशुल्क शव वाहन की सेवा आमजन के लिये दी है। इसके लिये विधायक गायत्री राजे पवार ने धर्मेंद्र सिंह बैस मित्र मंडली को बधाई दी।

Madhur

Amaltas

बैस ने बताया कि निशुल्क शव वाहन का संचालन भोपाल चौराहा स्थित जनसेवा कार्यालय से किया जाएगा। किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह सेवा पूर्णत: निशुल्क रहेगी। सर्व समाज इसका निशुल्क उपयोग कर सकते हैं।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ठा. राजेन्द्रसिंह बैस, फूलसिंह चावड़ा, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, राजीव खंडेलवाल, विनिता व्यास, राखी झालानी, नीतू जाधव, प्रिया शर्मा, गुरूदत्त शर्मा, नीरज चौहान, मामा ठाकुर, नितिन जलोदिया, देवेन्द्र बारोड, धीरेन्द्र ठाकुर, जितेेन्द्र मकवाना, कमल निगम, इसाक मामू, मुकेश सोनी, शकील मंसूरी, जीतू पंवार, छोटू डाबी, दीपक बैरागी, गुणपालसिंह पंवार, मनीष डांगी आदि उपस्थित थे।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks