ऑनलाइन गेमिंग की लत से बना चोर

Amaltas

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने जब तक की 7 मोटरसाइकिल

कई जगह से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल की

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में एक ऐसा युवक पकड़ा गया है जिसे ऑनलाइन गेमिंग की लत ने चोर बना दिय। चोर लगातार चोरी कर रहा था ताकि अपनी गेमिंग के पैसों का कर्ज चुका दे।
बता दें कि, जिले में लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद की ओर से मिशन स्तर पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी भौरासा प्रीति कटारे के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों की तरफ से तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य और मुखबिर तंत्र बढ़ाये गए और सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। जिसके बाद आरोपी संदीप पिता कैलाश नारायण उम्र 23 साल निवासी ग्राम कमलसरा थाना पचोर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ शूरू की गई। पूछताछ में आरोपी की ओर से थाना भौरासा क्षेत्र में और जिला शाजापुर, शुजालपुर, इन्दौर से मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साथ मोटरसाइकिल में भी जप्त की है।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks