क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए गठित दल ने औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक–01 का किया निरीक्षण

Amaltas

देवास 22 मार्च 2024/ देवास में क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्‍यों ने अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री बिहारीसिंह के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक–01 में निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अरिहंत इंजीनियरिंग द्वारा सीवरेज का प्रदूषित जल बहाया जा रहा था। समिति द्वारा पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गयी एवं अन्य इकाईयो का निरीक्षण कर खुदाई की गई। जिसमें अन्य इकाईयो की ईटीपी एवं एसटीपी की जाँच की भी गयी। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में जारी रहेगी।


संपादक

+ posts
Share
Enable Notifications OK No thanks