होली के मद्देनजर दूध डेयरी और होटलों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

Amaltas

नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे
देवास 22 मार्च 2024/ देवास जिले में होली के त्यौहार को देखते हुए कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दल द्वारा दूध एवं दूध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास में माँ चामुण्डा मिल्क कार्नर से मिल्क केक (लूज) एवं मिश्रित दूध (लूज), गीता श्री स्वीट्स देवास से मलाई बर्फी (लूज) एवं मावा (लूज) के लीगल नमूने लिये एवं तहसील सतवास में जमना स्वीट्स मेन रोड सतवास से मिल्क केक(लूज)के लीगल नमूनें एवं मावा मिठाई (लूज) एवं मलाई टिकिया (लूज) के सर्विलेंस नमूने लिये एवं तहसील उदय नगर से विनायक ट्रेडर्स से घी (लूज), न्यू बॉम्बे रेस्टोरेंट पुंजापुरा से केशर बर्फी और चॉकलेट बर्फी के लीगल नमूने एवं महाकाल किराना उदय नगर से घी, मूंग मोगर, टाटा नमक, चना दाल के सर्विलेंस नमूने लिये जाकर सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। त्यौहारों को देखते हुए जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks