भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत..

गायत्रीराजे पवार के समर्थन में भाजपा के दिग्गज आये

कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

Amaltas

देवास।

भारतीय जनता पार्टी देवास विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल स्थित मिलाप गार्डन में रखा गया। यहां हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम का प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता विजयराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं छह बार लगातार देवास विधायक रहे स्व. तुकोजीराव पवार के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम मेें भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

स्वागत भाषण विक्रमसिंह पवार ने देते हुए बताया की इस बार अबतक की सबसे बड़ी चुनावी तैयारी की गई है। प्रत्येक बूथ लेबल पर 25-30 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। अपने संबोधन में गायत्रीराजे पवार ने कहा की महाराज ने जो सपने देखे थे, देवास के लिए जो उनके अधूरे काम थे उन्हें इन तीन सालों में पूरा कर लिया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलास विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें दिग्विजय शासनकाल की बिजली और सड़क की परेशानियों को याद दिलाते हुए कहा की मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछड़े राज्य से विकसित राज्य बना है। अब आनेवाले 5 सालों में इसे समृद्ध राज्य बनाएंगे। उन्होंने गायत्री राजे पवार को एक लाख मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा किए गए कार्यों को आधार बनाकर कार्यकर्ता पूरे आत्म विश्वास के साथ जनता के बीच जा सकते है। देश एवं प्रदेशहित की अनेक योजनाएं सफलता के साथ पूरी हुई है।
मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्रियों के टिकट काटे जाने से सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा की ऐसा नही है, युवा पीढ़ी को मौका देने की कोशिस कर रहे हैं। आगामी चुनाव में कुछ भाजपा नेताओं के बगावती तेवर के सवाल पर उन्होंने कहा की उन्हें मना लेंगे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks