फ़िल्म कलंक की शूटिंग करने देवास पहुंचे संजय दत्त

देवास – भोपाल बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हो रही है, फ़िल्म की शूटिंग…

पुलिस प्रशासन भी मौके पर रहा मौजूद…

संजय दत्त के फेन्स भारी संख्या में पहुँचे शूटिंग स्थल पर…..

Amaltas

देवास। मशहूर फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त देवास – भोपाल बायपास मार्ग पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर अपनी आनेवाली फ़िल्म कलंक की शूटिंग करने के लिए पहुँचे । इस दौरान संजय दत्त के साथ फ़िल्म शूट करने वाली टीम के सदस्य भी मौजूद रहे ।

बताया जा रहा है, कि कलंक फ़िल्म की कहानी आज़ादी के पहले की है, और इसी फ़िल्म का एक दृष्य फिल्माने के लिए संजय दत्त देवास की शंकरगढ़ की पहाड़ी पर पहुँचे थे ।

संजय दत्त के देवास पहुँचने की खबर उनके फेन्स को लगी तो काफी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पर पहुँच गए, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा । पहाड़ी पर से फ़िल्म का शॉट खत्म करके निचे उतरे संजय दत्त ने कार से निचे उतरकर अपने प्रशंसको का अभिवादन स्वीकार किया, और कार में बैठकर इंदौर के लिए रवाना हो गए ।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks