किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर दिया माँग पत्र

अनिल उपाध्याय (खातेगांव). भारतीय किसान संघ कन्नौद के बैनर तले आयोजित विशाल आंदोलन कन्नौद में सातवे दिन भी जारी रहा। जिसमें कन्नौद तहसील के ग्राम नांदोन और डाबरी के किसानों ने आंदोलन की कमान संभाली। किसानों का कहना है कि 2 जनवरी से विशाल धरना आंदोलन जारी है। जिसमे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला देवास, कन्नौद नगर के व्यापारी संगठन एवं सभी राजनीतिक दलों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Rai Singh Sendhav

\"\"
अब तक सरकार की और से कोई भी जिम्मेदार प्रतिनिधि एवं अधिकारी किसानों के बीच नही पहुंचे है। जिससे नाराज किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रकट किया। किसानों ने खेत से दो भैंस लाये और उसके सामने बीन बजाकर मांग पत्र सौंपा।आंदोलन में उपस्थित किसानों को समाजसेवी राजू तिवारी कन्नौद की और से भोजन कराया गया।इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष अनिल थोरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अकरम खान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

3 thoughts on “किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर दिया माँग पत्र”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks