देवास जिले की सभी 1427 पोलिंग पर मतदान का उत्साह

पहला मौका जब पूरे जिले में शांति और सौहार्द से हो रहा मतदान
सुरक्षा के हैं पुख्ता प्रबंध, 12 आर्म फोर्स की कंपनी, 934 होमगार्ड, 3 कंपनी विशेष सशस्त्रबल की और जिले का पुलिस बल है तैनात…
देवास। देवास जिले के सभी 1427 पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह पहला मौका है जब समूचे जिले में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। जिले पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कही से कोई विवाद जैसी खबर नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM एवं विविपेट मशीनों में दिक्कत आई थी किन्तु उसे समय रहते दुरुस्त कर लिया गया।
दोपहर 3 बजे तक देवास जिले में 63.35 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान सोनकच्छ विधानसभा सीट पर हुआ है। अभी दो घंटे का समय शेष है।
आपको बता दें देवास में इस बार निर्विघ्न मतदान चल रहा है। दोपहर तीन बजे तक कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है। दोपहर 3.00 बजे तक देवास जिले में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।
विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में 66.79% देवास में 58.60% हाटपिपलिया में 64.82% खातेगांव में 63.94% तथा बागली में 64.56% से अधिक मतदान होने की खबर है।
SP अनुराग शर्मा में मुताबिक जिले के सभी 1427 मतदान केंद्रों पर सुरक्षाके पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। 12 आर्म फोर्स की कंपनी, 934 होमगार्ड, 3 कंपनी विशेष सशस्त्रबल की और जिले का पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है।
वही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत पांडेय ने बताया की सभी 1427 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। लोगों में लोकतंत्र के महापर्व के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।