सभापति ने किया वार्ड 12 के गार्डन मे पौधारोपण

\"\"
Amaltas

देवास। एक पौधा हम भी लगाये अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण वार्डो मे पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 12 राजाराम नगर मे स्थित सीताराम वाटिका गार्डन मे सभापति रवि जैन के द्वारा वार्ड पार्षद राजेश यादव के साथ पौधा रोपण किया। इस अवसर पर सभापति ने कहा गार्डन मे लगे पीपल का रहवासी पूजन करते है। इसके आस—पास गोल बाउंड्री कर चबूतरे का निर्माण करें साथ ही गार्डन के आस—पास की खुली नाली की सफाई करवाकर उसे ढकने के निर्देश निगम उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री विजय जाधव को मौके पर ही दिये। इस अवसर पर सभापति श्री जैन ने कहा कि एक पौधा हम भी लगाये अभियान के अन्तर्गत सभी वार्डो मे पौधारोपण किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता मे देवास शहर सम्पूर्ण भारत मे प्रथम स्थान पर आया है जिसे बनाये रखने के लिए वार्डो मे पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होने वार्डवासियो से भी अपील की है कि वे एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल करें। इस अवसर पर वार्ड के प्रतापिसह ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, हरि पटेल, सुनील पवार, केदार पटेल, गोविन्द प्रजापति आदि सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक

Latest Posts

5 thoughts on “सभापति ने किया वार्ड 12 के गार्डन मे पौधारोपण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks