कांग्रेस पर जमकर बरसे सिंधिया…

देवास में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, स्वागत पर हुए अभिभूत

Rai Singh Sendhav

शिप्रा नदी पर माता शिप्रा जी की पूजन अर्चन कर शुरू की जन आशीर्वाद यात्रा

देवास केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज देवास आए यहां उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। देवास में हुए उनके भव्य स्वागत से सिंधिया अभिभूत हो गए। मुख्य आयोजन भाजपा कार्यालय पर हुआ जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में बड़ी शालीनता से पत्रकारों के हर सवाल के जवाब दिए। महंगाई के मुद्दे को भी स्वीकारा और कहा कि इस पर नियंत्रण करके दिखाएंगे। सिंधिया कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने कहा 75 सालों में कांग्रेस ने बेड़ा गर्त करने का काम किया है। तेल के कर्ज का ब्याज आज भी 10 हजार करोड़ का चुकाना पड़ रहा है। श्री सिंधिया ने शिप्रा नदी पर शिप्रा मैया की पूजन अर्चन की वही देवास की प्रसिद्ध टेकरी पर पहुंचकर माता तुलजा भवानी और माता चामुंडा के दरबार में भी मत्था टेका।

\"\"

आपको बता दें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिप्रा से जैसे ही देवास की सीमा में प्रवेश किया। वहीं से उनका स्वागत रास्ते में जगह-जगह बने मंचों से किया गया। पूरा शहर सिंधिया के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर और होर्डिंग से से पटा नजर आ रहा था। देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, हाटपीपलिया विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सहित जिले के सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता उनकी जन आशीर्वाद यात्रा में उनके साथ रहे। भाजपा नेताओं के जगह-जगह लगे स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा कर, पुष्प माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। चामुंडा कंपलेक्स के सामने सिंधिया समर्थक हरीश देवलिया मित्र मंडल द्वारा बड़ा स्वागत मंच बनाया गया था जहां सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद सिंधिया भाजपा कार्यालय पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए।

कांग्रेस को खूब कोसा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए महंगाई से लेकर कई कारणों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कॉन्ग्रेस अब सिर्फ ट्वीट करने की पार्टी रह गई है। पत्रकारों द्वारा महंगाई के सवाल पर जवाब देते हुए बोले की तेल की कीमतें प्रति बैरल 3 गुना हो गई है। 75 सालों में कांग्रेस ने इतना कर्ज़ चढ़ा लिया कि जिसके ब्याज का भुगतान आज भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ना सिर्फ ब्याज उतार रही है बल्कि कर्ज भी उतारेंगे और महंगाई पर भी कंट्रोल करेंगे। उन्होंने कहा कोरोना काल में कांग्रेस नेता घरों से नहीं निकले और भाजपा कार्यकर्ता सेवा के लिए मैदान में डटे रहे हैं। शिवपुरी मैं आई बाढ़ का भी उदाहरण देते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा नागरिक उड्डयन विभाग उन्हें मिला है और मध्य प्रदेश देश का हृदय स्थल है यहां इस क्षेत्र में भी भरपूर विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया मध्यप्रदेश में अभी 42 नई फ्लाइट शुरू की है। जबलपुर एयरपोर्ट को ऐसा सेंटर बनाया गया है जहां से देश के हर कोने में जाने के लिए फ्लाइट में उपलब्ध कराई गई हैं। इंदौर को जबलपुर और ग्वालियर से एयरलाइंस के जरिए जोड़ा गया है। उन्होंने कहा देवास में भी यहां के स्थानीय विधायक और नेताओं के साथ बैठकर वे विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे।

माता चामुंडा और तुलजा जी के दर्शन
माता टेकरी पर पहुंचकर की पूजन अर्चन

\"\"

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर पहुंचे जहां उन्होंने माता चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजन अर्चन भी किया।

सिंधिया ने जिला अस्पताल देवास का किया निरीक्षण

श्री सिंधिया ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जिला अस्पताल में कायाकल्प अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने जिला अस्‍पताल में किये गये कार्यों की प्रशंसा की।

आनंद भवन पैलेस पहुंचे वही किया लंच

\"\"

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आनंद भवन पैलेस भी गए जहां काफी समय बिताया और वहां पर भोजन भी किया।

विधायक मनोज चौधरी के घर भी गए सिंधिया

\"\"
आनंद भवन पैलेस पर भोजन करने के बाद वहां से सिंधिया अपने समर्थक विधायक मनोज चौधरी के निवास पर भी गए।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks