देवास। देवास मक्सी एबी रोड पर कृषि उपज मण्डी के सामने निर्माणाधीन फ्लाय ओवर वाले रास्ते पर शनिवार को नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने उखड़ी सड़क और फैले कीचड़ का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर ने बताया कि युवा कांग्रेस एवं रहवासी हाथों में तख्तियां लेकर कीचड़ वाले स्थान पर पहुंचे। कपड़ों सहित कीचड़ में बैठे, जमकर लोट लगाई और खुद को दागदार कर लिया। रहवासियों ने कहा- हमारा शहर सफाई में नंबर वन है, लेकिन उखड़ी सड़कों पर फैला कीचड़ इस उपलब्धि का मुंह चीड़ा रहा है। नगरपालिका के ढीली कार्यशैली के कारण सड़कों पर मिट्टी के पैबंद तक नहीं लग रहे। रहवासियों का जीना दुभर हो गया है। ५० से ज्यादा लोगों ने कहा- समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका व कलेक्टोरेट के चक्कर लगाए, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। आज खुद कीचड़ में बैठे हैं। यहां की व्यवस्थाओं की सच्चाई और अफसरों की कोरी बातें अन्य शहरवासियों को भी मालुम पड़े इसके लिए कीचड़ में बैठकर लोट लगाई है। कीचड़ में बैठे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया इस रास्ते से करीब लाखो लोग रोज निकलते हैं। बारिश के बाद यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना आम जन गिर रहे हैं। कीचड़ के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की लेकिन सूध लेने कोई नहीं आया। यह सांकेतिक विरोध है। जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि इसके बाद भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए तो कीचड़ में बैठकर खाना खाएंगे। हम किसी पर कीचड़ नहीं उछालेंगे लेकिन शहर की बिगड़ी व्यवस्थाएं अन्य शहरवासी देखेंगे तो यहां की लाचार प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खुल जाएगी।
धरने पर बैठे तो भेज दी मुरुम कीचड़ व उखड़ी सड़क से परेशान रहवासियों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पक्का बंदोबस्त चाहिए। काम ढंग से नहीं हुआ तो कड़ा आंदोलन करेंगे। लगाए नारे, महापौर का पता बताओ, इनाम पाओ , हम अपना अधिकार माँगनत्ते नही किसी से भीख मांगते, जनता के हक के सम्मान युवा कांग्रेस मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने कहा- चुनाव के समय सब आते हैं, अब समस्या है तो कोई पलट कर नहीं आ रहा। इस पर पक्का निर्माण करने के बजाय मिट्टी का भरावा डाला गया है जो हल्की बारिश में ही कीचड़ कर रही है। सड़क पर में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वार्थ के लिए ब्रिज की लंबाई तक कम करवा दी है अगर जल्द ही कीचड़ की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मलखान सिंह देवड़ा अनुपम टोप्पो नीरज नगर पंकज सेंधव अजय चौधरी हर्षराजसिंह राठौड़, अभिषेक सिंह चौहान ,पृथ्वीराज सिंह चौहान यशवंत कुशवाह ,रोहित दांगी ,अभिषेक चौहान मनोज चौहान जावेद खान रघुवीर सिंह सीताराम मालवीय तेजकरण मालवीय करण भरैवा, संजय रेकवल ,पवन ठाकुर हरपाल ठाकुर सत्येंद्र जाटव ,प्रदीप पटवा ,गोपाल पटेल ,मनीष परमार ,विजय कटेसिरिया , तनवीर शेख विकास बारोड, विशाल रेवाबग, छोटु जेतपुरा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF