Dewas news: आज देवास जिले में 67 पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 734 पर पहुंचा

– आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7507
– जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 590
– अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्‍यु संख्या- 42

Rai Singh Sendhav

देवास। देवास शहर सहित जिले में कोरोना संक्रमण पर पहले की अपेक्षा थोड़ा नियंत्रण देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में हालांकि अब बिस्तर और ऑक्सीजन की मारामारी तो नहीं दिख रही, कई अस्पतालों में पलंग खाली भी नजर आने लगे, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 734 के आंकड़े पर पहुंच चुकी है, जबकि आज पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 67 है। वही स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 80 है।
आपको बता दें पिछले एक हफ्ते से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।
   आज आई 1473 सेम्पल रिपोर्ट में से 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
इस तरह अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7507 पर पहुंच गई है, वही वर्तमान में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 734 पर आ गया है।

कोरोना पाजिटिव केसेस की सूची

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas news: आज देवास जिले में 67 पॉजिटिव मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 734 पर पहुंचा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks