केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज देवास में

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में निभा चुकी है अहम किरदार

BJP प्रत्याशी गायत्रीराजे के समर्थन में जवाहर चौक में जनसभा को करेंगी संबोधित..

Amaltas

देवास। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गायत्रीराजे पवार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे जवाहर चौक में जनसभा को संबोंधित करेगी। टेलीवीजन सीरियल हम है कल आज कल और कल के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रीमती ईरानी ने एकता कपूर के सास बहू सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लीड रोल निभाया।

स्मृति जुबिन ईरानी ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। वर्ष 2001 में उन्होने जीटीवी पर प्रसारित रमायण में सीता का किरदार निभाया था। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी अखिलेश जोशी ने दी।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks