कन्नौद (देवास)। बरसो से जो आदिवासी भाई वन भूमि पर काबिज है और मालिकाना हक से वंचित है उन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए सरकार द्वारा वन अधिकार पत्र सौंपा जाना इस बात का प्रमाण है कि शिवराज सरकार हर तबके के विकास के लिए कृत संकल्पित है.
यह बात क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम खेरी में आयोजित वन अधिकार पट्टा वितरण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं. इस दौरान जनपद पंचायत कन्नौद सीईओ प्रभांशु सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुमचंद अकोतिया,नारायणसिह अतिथि के रूप में उपस्थित थे । विधायक आशीष शर्मा ने शिवराज सरकार की एवं क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार का एक ही लक्ष्य है कि समाज के हर तबके के लोगों का सर्वागीण विकास हो और प्रदेश और खुशहाल बने. मुख्यमंत्री को हर समय हर वर्ग की चिंता रहती है। इस दौरान ग्राम खेरी ग्राम पंचायत में 43 एवं बावड़ी खेड़ा ग्राम पंचायत के 17 अजजा हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण किया इस अवसर पर विधायक ने ग्राम खेरी मैं तेरह लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन भी किया इस दौरान विधायक ने पानी गांव में कन्या हायर सेकेंडरी छात्रावास बनाने की घोषणा की. इससे पूर्व विधायक का स्वागत ग्राम पंचायत खेरी के सचिव गोपाल जायसवाल सहित ग्राम वासियों ने किया स्वागत भाषण भूर सिंह ने दिया इस दौरान पानी गांव नगर अध्यक्ष राजेश बैरागी ,ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट ,मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल ,अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित खत्री , विजय राजोरे,,नारायण सिंह खेरी, लाल सिंह नावडे, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा विधानसभा प्रभारी महेश परमार, मंडल मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेंद्र सिंह राठौड़, लाल सिंह पटेल कालापाठा ,पार्षद राधेश्याम खत्री वन विभाग के डिप्टी रेंजर तुलसीराम का हार संतोष पाटीदार सूरज ढांडे कालेन, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं हितग्राही मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र एस जाट ने किया एवं आभार नारायण सिंह ने माना।
वीडियो। 01पट्टा वितरण करते विधायक एवं ग्राम पटेल
02कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राही एवं लोग

