देवास। देवास जिले में कोरोना की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना का कहर पिछले दिनों धीरे-धीरे कम जरूर हुआ लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज जिले में 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इनमें 6 देवास के और एक खातेगांव का मरीज शामिल है। देवास का आवास नगर एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। आज आवास नगर में 3 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, वही सदाशिवनगर में दो तथा मुखर्जी नगर में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। आज कुल 457 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है, इनमें 450 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2806 है जबकि इनमें से 2746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 34 हैं। आज दिनांक तक कोरोना से हुई मौतों की संख्या 26 है।
आज के पॉजिटिव केसेस-

1 पताः- सदाशिव नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
2 पताः- वार्ड -3 खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
3 पताः- एलआईजी मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
4 पताः- सदाशिव नगर सिविल लाईन देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष
5 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष