कन्नौद पुलिस ने जुआ खेलते चार आरोपियों को पकड़ा

Amaltas

देवास। कन्नौद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया खाल के समीप जुआ खेल रहे चार युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जगदीश पिता देवकरण सरियाम उम्र 40 साल निवासी सिरसोदिया, रामचंद्र पिता सूरज सिंह यादव 45 साल निवासी यादव मोहल्ला कन्नौद, शंकर पिता भारत सिंह यदुवंशी 30 वर्ष निवासी चंदवाना, गोविंद पिता परशुराम यदुवंशी उम्र 30 साल निवासी चंदवाना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1320 रुपए नगर और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। उप निरीक्षक प्रमोद कश्यप मामले की जांच कर रहे हैं।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks