बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन का महा अभियान,  दर्जनों को भेजा अस्थाई जेल…

487 लोगों पर 47 हजार से अधिक  का जुर्माना

Rai Singh Sendhav

देवास। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार अब सख्ती के मूड में है। प्रदेश में अब मास्क नहीं पहनने वालों को ओपन जेल भेजा जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऐसे लोगों को ओपन जेल भेजने के निर्देश के चलते आज देवास में प्रशासन ने सख़्ती दिखाई। सुबह से ही सयाजी द्वार पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल और नगर निगम का अमला अभियान में जुट गया और बिना मास्क वालों को खुली जेल भेजा जा रहा है, वहीं कइयों को चालान कर हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है।

देवास शहर में कोविड-19 को लेकर आज महा अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति का बना रहे चालान। 3 से 4 घंटे तक खुली जेल में भी भेज रहे कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को।  SDM प्रदीप सोनी, तहसीलदार पूनम तोमर, ट्राफिक TI सुप्रिया चौधरी की टीम कार्रवाई में जुटी है। दोपहर में  ADM प्रकाश चौहान और CSP विवेक चौहान भी मैदान में उतर आए।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल हो गया। बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है, चालान नहीं भरने वाले को अस्थाई जेल भेजा जा रहा है, कुछ लोगों पर तो दोनों कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा देवास शहर में  सयाजी द्वार, विकास नगर चौराहा, मंडी गेट के सामने, नयापुरा चौराहा, ईटावा चौकी के सामने तथा भोपाल चौराहे पर चालानी कार्रवाई की गई।  देवास शहर में आज कुल 487 लोगो पर चालानी कर्रवाई कर  47 हजार 250 रुपये जमा करवाये गए। साथ ही मास्क ना पहने वाले लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks