सोनकच्छ विधानसभा से राजेन्द्र वर्मा ने भरा नामांकन

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे राजेन्द्र

कहा-दमखम से लड़ेंगे चुनाव

गिनाए अपने किये विकासकार्य

Amaltas

देवास। सोनकच्छ विधान सभा से भाजपा ने एक बार फिर राजेन्द्र वर्मा पर भरोसा जताया है। हालांकि सोनकच्छ से विधायक दो बार विधायक रहे राजेंद्र वर्मा को यह टिकट काफी मंथन के बाद दिया गया। यही कारण रहा कि उनका नाम भाजपा की चौथी लिस्ट में आया। भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद 9 नवंबर को राजेन्द्र बड़ी तादाद में समर्थकों के साथ देवास पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

मध्यप्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक है सोनकच्छ। यहां से कांग्रेस के सज्जन वर्मा चुनाव लड़ते है। इस सुरक्षित सीट से पिछली दो बार भाजपा से विधायक रहे राजेन्द्र वर्मा को फिर तीसरी बार पार्टी ने मैदान में उतारा है। पिछली दोनों चुनाव में कांग्रेस से अर्जुन वर्मा यहां से चुनाव लडे थे। इस बार मुकाबला रोचक होगा क्योकि यहां मुकाबला राजेन्द्र वर्मा और सज्जन वर्मा के बीच होगा।

भाजपा से प्रत्याशी के रूप में राजेन्द्र वर्मा अपने सैकड़ों साथियों के साथ देवास पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में वे कलेक्टोरेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
राजेन्द्र वर्मा का कहना है की की वे पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे और 100 फीसदी जीतेंगे भी। जीत के प्रति आश्वस्त राजेन्द्र ने अपने द्वारा सोनकच्छ विधानसभा में किये गए विकासकार्य गिनाते हुए कहा कि मेरा चुनाव 27 साल की निष्क्रियता और मेरा सात साल का काम यही प्रमुख मुद्दा होगा, जिसे लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks