देवास। देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। हाटपिपल्या विधानसभा के लिए भाजपा से मनोज चौधरी चुनावी मैदान में है। देवास विधायक गायत्री राजे पवार के पास चुनावी रणनीति का जिम्मा है। आज उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और उनके क्रियान्वयन का बखान किया। उन्होंने कहा भाजपा निश्चित तौर पर यह उपचुनाव जीतेगी।

हाटपिपल्यादेवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा बिजली के बिलो पर बहुत सी बांते सुनी, कांग्रेस ने भी खूब चिल्ला पुकार की। आम लोगों की चिंता शिवराज सरकार को है, सरकार ने 31 अगस्त तक के बिल स्थगित किए हैं। राशन को लेकर सरकार ने गरीबों के साथ-साथ मध्यमवर्ग की चिंता भी की है। 15961 परिवारों को पात्रता पर्ची बांटने का काम किया है। इस महीने के आखरी तक 1 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
शिवराज सरकार के सिर्फ इसी कार्यकाल में 2755 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी का लाभ देवास जिले में दे चुके हैं। देवास जिले में कृषि फसल बीमा के जरिए 141695 किसानों को 133 करोड़ का लाभ मिलेगा। 75 लाख की राशि बांटी जा चुकी है। ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 1270 हितग्राहियों को 127 लाख का लाभ पहुंचाया है। जो बचेंगे उन्हें जोड़ने की पूरी व्यवस्था है। शहरी पत्रकार विक्रेताओं के 2000 परिवारों को 2 करोड़ की राशि आगामी दो दिनों में पहुंचाएंगे।
संबल योजना जिसे कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था उसे शिवराज सिंह जी ने पुनः चालू किया है। देवास जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 7 करोड 78 लाख का लाभ दिया गया।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा फसल बीमा में इस साल की जो फसल नष्ट हुई है उसमे मैने कलेक्टर के साथ बैठकर ऊंचे स्लैब में पहुंचाया है। जिसका किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा।
दीपक जोशी की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहां कि उनके बेटे पॉजिटिव हुए है इसके चलते दीपक जी क्वारंटाइन है, अन्यथा बैठक में आते। पार्टी में और जिले के भाजपा नेताओं ने कोई विरोधाभास नही है। हाटपिपलिया विधानसभा का उपचुनाव हम निश्चित तौर पर जीतेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से हाटपिपल्या विधानसभा चुनाव संचालक रमेश आर्य देवास भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल विधायक प्रतिनिधि रवि जैन उपस्थित थे।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Ngoài ra, giao diện của 66b đăng nhập cũng được thiết kế phù hợp với nhiều loại thiết bị, bao gồm cả điện thoại di động. Điều này giúp người chơi có thể dễ dàng truy cập và tham gia vào các trò chơi ở bất cứ đâu và bất cứ lúc nào. TONY05-04O